home page

हाथियों के झुंड को सुरक्षित रास्ता देने के लिए वन विभाग ने रुकवाई यात्री ट्रेन

 | 
हाथियों के झुंड को सुरक्षित रास्ता देने के लिए वन विभाग ने रुकवाई यात्री ट्रेन


होजाई (असम), 13 सितंबर (हि.स.)। लंका वन विभाग ने रविवार तड़के एक बड़े हाथियों के झुंड को सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक पार कराने के लिए यात्री ट्रेन को कुछ समय के लिए रुकवा दिया। बताया गया है कि हाथियों का झुंड लामडिंग वन क्षेत्र से भोजन की तलाश में पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिले के खेरोनी की ओर बढ़ रहा था।

इसी दौरान हाथियों का झुंड रेलवे ट्रैक के पास पहुंच गया। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल सतर्कता बरती और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर यात्री ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद हाथियों के पूरे झुंड को सुरक्षित रूप से रेलवे ट्रैक पार कराया गया।

वन विभाग की तत्परता से हाथियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई तथा संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति को भी टाल दिया गया।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश