मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री केशव महंत ने मरियानी में बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा
| Jul 21, 2026, 17:26 IST
जोरहाट (असम), 21 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर राज्य के मंत्री केशव महंत ने मंगलवार को मरियानी पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान मंत्री महंत ने बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार लाख रुपये की एकमुश्त अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी।
इस दौरान मरियानी के विधायक रूपज्योति कुर्मी तथा जोरहाट के जिला आयुक्त भी मंत्री के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों के साथ बैठक कर मंत्री ने राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित लोगों तक हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

