home page

असम अग्निशमन सेवा में 10.9 करोड़ की टर्नटेबल लैडर शामिल

 | 
असम अग्निशमन सेवा में 10.9 करोड़ की टर्नटेबल लैडर शामिल


गुवाहाटी, 27 सितंबर (हि.स.)। असम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के बेड़े में 10.9 करोड़ रुपये की टर्नटेबल लैडर शामिल की गई है। इस अत्याधुनिक उपकरण के शामिल होने से राज्य में ऊंची इमारतों में आग और अन्य आपात स्थितियों के दौरान बचाव अभियान को और तेज किया जा सकेगा।

टर्नटेबल लैडर की मदद से अग्निशमन एवं बचाव दल 42 मीटर तक की ऊंचाई पर तत्काल पहुंच सकेंगे। इससे ऊंची इमारतों की ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में सहायता मिलेगी।

विभाग के अनुसार, नए उपकरण से शहरी क्षेत्रों में ऊंची इमारतों से संबंधित आपात स्थितियों से निपटने की क्षमता मजबूत होगी। टर्नटेबल लैडर के शामिल होने से असम अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की उच्च-ऊंचाई वाले बचाव अभियानों की तैयारियों को भी मजबूती मिली है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश