home page

असम में बिजली ढांचे और अपून घर योजना के लिए 72.46 करोड़ रुपये मंजूर

 | 
असम में बिजली ढांचे और अपून घर योजना के लिए 72.46 करोड़ रुपये मंजूर


गुवाहाटी, 07 नवंबर (हि.स.)। असम सरकार की स्थायी वित्त समिति (एसएफसी) ने शनिवार को बिजली और वित्त विभागों के महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। इसके तहत बिजली ढांचे के आधुनिकीकरण और अपोन घर योजना के लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी देने के लिए कुल 72.46 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश पर मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा की अध्यक्षता में समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बराक घाटी में पुरानी बिजली वितरण लाइनों के आधुनिकीकरण और बिजली संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 51.27 करोड़ रुपये मंजूर किए गए।

इसके अलावा, अपून घर योजना के तहत 44,602 लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी प्रदान करने के लिए 21.19 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

इन मंजूरियों का उद्देश्य राज्य में बिजली वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ योजना के पात्र लाभार्थियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश