home page

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सभी से मतदान करने का किया आह्वान

 | 
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने सभी से मतदान करने का किया आह्वान


गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 7 बजे मतदान आरंभ हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगों से हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आह्वान किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा है- आज लोकतंत्र के महापर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। असम विधान सभा चुनाव-2026 के चुनाव के दिन हर नागरिक को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक बनने के अधिकार का जश्न मनाना चाहिए। एक मजबूत-समृद्ध असम के निर्माण के लिए हर नागरिक के एक वोट का महत्व है।

पहली बार मतदान करने जा रही युवा पीढ़ी को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का मजबूत हिस्सा बनने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्वयं वोट करें और दूसरों को भी वोट देने के लिए प्रेरित करें।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय