home page

असम चुनावः डॉ. हिमंत सरमा ने 89434 मतों के अंतर से हासिल की जीत

 | 
असम चुनावः डॉ. हिमंत सरमा ने 89434 मतों के अंतर से हासिल की जीत


गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा लगातार छठवीं बार बड़े अंतर से जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं।डॉ. सरमा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की बिदिशा नेओग को 89434 मतों के अंतर से पराजित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. सरमा को कुल 127151 मत मिले हैं जबकि बिदिशा नेओग को कुल 37717 मत प्राप्त हुए। इस सीट से तीसरी निर्दलीय उम्मीदवार दिपीका दास को 2546 मिले। नोटा पर 3440 मत दर्ज हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. सरमा पहली बार 2001 में विधानसभा चुनाव में तत्कालीन असम के गृह मंत्री भृगु फूकन को पराजित कर जीत हासिल की थी। तबसे लेकर आज तक इस क्षेत्र से डॉ. सरमा लगातार जीतते आ रहे हैं।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय