home page

एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असमवासियों का जताया आभार

 | 
एपीसीसी अध्यक्ष गौरव गोगोई ने असमवासियों का जताया आभार


गुवाहाटी, 09 अप्रैल (हि.स.)। असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष और जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई ने कहा है कि समय के बदलाव की चाह रखने वाले लोगों ने अभूतपूर्व तरीके से बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लेने वाले असमवासियों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है। गुरुवार की शाम 5 बजे मतदान के समापन के बाद एक बयान में गौरव गोगोई ने कहा कि असमवासियों ने नए महान असम और नई नेतृत्व की आशा में आज वोट दिया। अब चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह ईवीएम मशीनों को सुरक्षित रखते हुए 4 मई को सही तरीके से मतगणना की व्यवस्था करे।

गाैरव गोगोई ने इसके साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लाेकसभा सांसद राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, असम के पार्टी पर्यवेक्षक जितेंद्र सिंह सहित असम की जिम्मेदारी संभाल रहे चुनावी पर्यवेक्षकों का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

लाेकसभा सांसद गाैरव गोगोई ने मित्र दल राइजर के अध्यक्ष अखिल गोगोई, असम जातीय परिषद के अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव सुप्रकाश तालुकदार, सीपीआई (एमएल) के राज्य सचिव विवेक दास और एपीएचएलसी के अध्यक्ष जॉन इंग्ती कठार को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के प्रत्येक नेता-कर्मी और उम्मीदवारों को भी शुभकामनाएं और धन्यवाद दिया।---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय