असम चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई पहले राउंड की गिनती में पीछे
| May 4, 2026, 09:58 IST
गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 8 बजे से राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। पहले राउंड की गिनती में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई भाजपा के उम्मीदजवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 1056 मतों से पीछे चल रहे हैं। हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 4993 मिले हैं। वहीं गौरव गोगोई को 3937 मत मिले हैं। चुनाव आयोग की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार असम की 53 सीटों के रूझान सामने आए हैं। जिसमें भाजपा को 32, कांग्रेस 9, बीपीएफ 5, अगप 3, एजेपी 3, एआईयूडीएफ 1 सीटों पर आगे चल रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

