home page

असम चुनावः भाजपा 80 एवं सहयोगियों के साथ 100 सीटों पर आगे

 | 
असम चुनावः भाजपा 80 एवं सहयोगियों के साथ 100 सीटों पर आगे


गुवाहाटी, 04 मई (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए आज सुबह 8 बजे से राज्य की 126 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना आरंभ हुई। 126 सीटों के रूझान सामने आ गये हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 80 एवं सहयोगियों के साथ 100 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा के सभी बड़े नेता रूझानों में बढ़त बनाए हुए हैं। राजधानी गुवाहाटी की सभी 5 सीटों पर आगे है।

राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 24 सीटों पर, एआईयूडीएफ 2, राइजर दल एक सीट पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टी बीपीएफ 10 और अगप 10 सीटों पर आगे चल रही है।

जोरहाट विधानसभा सीट के 14 में से 6 राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इस कड़ी में असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद गौरव गोगोई भाजपा के उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से 9285 मतों से पीछे चल रहे हैं। हितेंद्र नाथ गोस्वामी को 27903 मिले हैं। वहीं गौरव गोगोई को 18618 मत मिले हैं।

जालुकबारी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट के लिए 18 राउंड की गिनती होने वाली है। जिसमें तीन राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री को 18805 मत मिले हैं। डॉ. सरमा अपने निकटतम कांग्रेस की उम्मीदवार बिदिशा नेओग से 11939 मतों से आगे चल रहे हैं। ------------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय