असम में महसूस किए गए 4.9 तीव्रता के भूकंप
| Sep 19, 2026, 16:42 IST
गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के विभिन्न हिस्सों में शनिवार को 4.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटकों से राज्य के कई इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में था। असम के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए और लोगों ने कुछ समय तक धरती में कंपन महसूस किया।
भूकंप के बाद तत्काल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

