home page

दुलियाजान में चाय श्रमिकों का जोरदार प्रदर्शन, भूमि पट्टा और वेतन वृद्धि की मांग

 | 
दुलियाजान में चाय श्रमिकों का जोरदार प्रदर्शन, भूमि पट्टा और वेतन वृद्धि की मांग


डिब्रूगढ़ (असम), 12 नवंबर (हि.स.)। जिले के दुलियाजान में गुरुवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब असम चाय जनजाति छात्र संघ (आटसा) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने समजिला आयुक्त कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने चाय बागान श्रमिकों को भूमि का पट्टा प्रदान करने, उनकी दैनिक मजदूरी में वृद्धि करने तथा चाय जनजाति समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग उठाई।

इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ाें लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए राज्य सरकार से शीघ्र आवश्यक कदम उठाने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान चाय श्रमिकों के भूमि अधिकार, उचित मजदूरी और जनजातीय दर्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश