दुलियाजान के 18 सदस्यीय पर्यटकों का दल फ्लाइट रद्द होने से दुबई में फंसा
डिब्रूगढ़ (असम), 03 मार्च (हि.स.)। असम के दुलियाजान से 18 लोगों के पर्यटकों का दल दुबई में फंसा हुआ है। यह दल ईरानी हमले के बाद हाल ही में फैले तनाव के चलते फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। ये बातें दल के सदस्यों ने बताया हैं।
दल को 3 मार्च को भारत लौटना था। लेकिन, दुबई में अधिकारियों ने कथित तौर पर सुरक्षा स्थिति को देखते हुए फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं, जिससे भारतीय टूरिस्ट प्लान के मुताबिक यात्रा नहीं कर पाए।
दल के सदस्यों के मुताबिक, ईरानी हमला एक दिन पहले हुआ था जब वे बुर्ज खलीफा घूमने गए थे। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण सुरक्षा बढ़ानी पड़ी और बाद में फ्लाइट सर्विस में रुकावट आई।
टीम के सदस्यों ने कहा कि वे अभी सुरक्षित हैं और घर पर अपने परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि फ्लाइट सर्विस जल्द ही फिर से शुरू हो जाएंगी, जिससे वे जल्द से जल्द भारत लौट सकेंगे। ----------------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

