डिगबोई शोधनागार के खेल मैदान में हो रहा रामलीला मंचन
तिनसुकिया (असम), 16 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य में जहां दुर्गा पूजा का उत्साह चारों ओर दिखाई दे रहा है, वहीं तिनसुकिया जिले के डिगबोई ऐतिहासिक रामलीला उत्सव समिति के प्रयास से हर साल की तरह इस बार भी डिगबोई शोधनागार के खेल मैदान में रामलीला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
रामलीला उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार काे बताया कि पंचमी के दिन से शुरू हुआ रामलीला दशमी के दिन लंकापति रावण की प्रतिमा के दहन के साथ संपन्न होगा। डिगबोई में रामलीला आयोजित करने की योजना समिति अध्यक्ष विनोद चौबे ने तैयार की।
ज्ञात हो कि, लामलीला मंच का उद्घाटन डिगबोई विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेन फुकन ने किया पंचमी के दिन किया था। रामलीला देखने के लिए आसपास के काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि, असम में रामलीला का मंचन राज्य के कुछ चुनिंदा हिस्सों में ही होता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

