home page

जुआ खेलते छह जुआरी गिरफ्तार

 | 
जुआ खेलते छह जुआरी गिरफ्तार


तिनसुकिया (असम), 27 अप्रैल (हि.स.)। तिनसुकिया जिलांतर्गत तेल नगरी डिगबोई में पुलिस ने अभियान चलाते हुए छह जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों में तीन इंडिया ऑयल कार्पोरेशन (आईओसी) के कर्मचारी बताये गये हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि डिगबोई शहर के लाजित नगर स्थित जेजे ब्वाइज होस्टल में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही डिगबोई सम जिला पुलिस अधीक्षक हिमांशु गोहाईं के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपितों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अरुण चार्की, नरेश कुमार शिलसूत, माडू माधव राव के साथ ही मोहम्मद हासन, पंकज दास और गोल्डी बागरा के रूप में की गयी है। पुलिस ने जुआरियों के पास से नकद धन के साथ ही जुआ खेलने के सामानों को भी जब्त किया है।

सूत्रों ने बताया है कि हॉस्टल के नाम पर उक्त घर में लंबे समय से जुआ का कारोबार चल रहा था। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय