सड़क दुर्घटना में साइकिल चालक की मौत
| Apr 27, 2026, 10:03 IST
डिब्रूगढ़ (असम), 27 अप्रैल (हि.स.)। डिब्रूगढ़ जिले के मोरान इलाके में हुई एक सड़क हादसे में साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि मोरान इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से साइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खटखटी निवासी फुकन चंद्र दे के रूप में की गई है।
घटना के समय मृतक चाय बागाना से अपने घर की ओर जा रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दुर्घटना में शामिल वाहन और फरार चालक की तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

