home page

डिब्रूगढ़ में 60 दिवसीय एचआईवी जागरूकता अभियान शुरू

 | 
डिब्रूगढ़ में 60 दिवसीय एचआईवी जागरूकता अभियान शुरू


डिब्रूगढ़ (असम), 26 अगस्त (हि.स.)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल ने बुधवार को डिब्रूगढ़ में 60 दिवसीय राज्यव्यापी एचआईवी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत 35 जिलों के करीब 3,900 गांवों और 500 बस्तियों को कवर किया जाएगा।

जागरूकता कार्यक्रम 500 स्कूलों और 200 कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे, जबकि सरकारी अस्पतालों में 100 विशेष शिविरों के जरिए एचआईवी और यौन संक्रमित रोगों की नि:शुल्क जांच व परामर्श की सुविधा दी जाएगी।

बाद में मंत्री ने शिवसागर के डिमौ में नया ब्लड सेंटर और नाजिरा के लिगिरीपुखुरी में कर्मश्री हितेश्वर सैकिया अनुमंडल सिविल अस्पताल के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। दिन के अंत में उन्होंने बाढ़ प्रभावित शिवसागर के नेपालीखुटी क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों से आवश्यक सहायता पर चर्चा की।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश