home page

धुबड़ी में 2.15 किलो नकली सोने के साथ तीन कथित तस्कर गिरफ्तार

 | 
धुबड़ी में 2.15 किलो नकली सोने के साथ तीन कथित तस्कर गिरफ्तार


धुबड़ी (असम), 07 जून (हि.स.)। असम के धुबड़ी जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2.15 किलो नकली सोने के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गौरीपुर थाना क्षेत्र के खुदीमारी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखीमपुर जिले के बंगालमारा निवासी महिर उद्दीन, खुदीमारी निवासी जहीरुल इस्लाम और फुलकटारी निवासी फैजल हक के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियान चलाकर तीनों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से करीब 2.15 किलो का नकली सोना बरामद किया।

बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है। पुलिस का कहना है कि नकली सोने की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और मामले के अन्य पहलुओं का पता लगाने के लिए आरोपितों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।-------------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश