home page

चापर में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत

 | 
चापर में राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुए सड़क हादसे में महिला की मौत


धुबड़ी (असम), 23 नवंबर (हि.स.)। जिले के चापर इलाके में बीती रात राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर हुए एक भयावह सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया गया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग 17 पर यह हादसा नाथपारा इलाके में हुआ। हादसे में महिला का सिर बुरी तरह से फटकर सड़क पर गिर गया। यह दुर्घटना एक ई-रिक्शा (एएस-19एसी-9145) वाहन को सामने आ रहे ट्रक (एएस-19एसी-3271) द्वारा ठोकर मारे जाने के कारण हुआ। हादसे के बाद अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गौरतलब है कि हादसे के समय महिला उक्त ई-रिक्शा में बैठी थी। वहीं, रिक्शा में पीछे बैठे कुछ युवक एवं स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछाकर पकड़कर चापर पुलिस को सौंप दिया।

मृत महिला की पहचान गाछपारा निवासी आक्लीमा खातून के रूप में की गयी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय