home page

असम चुनाव 26 : भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल हुए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री

 | 
असम चुनाव 26 : भाजयुमो के कार्यक्रम में शामिल हुए अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री


शोणितपुर (असम), 03 अप्रैल (हि.स.)। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू शुक्रवार को शोणितपुर जिला के ढेकियाजुली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा आयोजित 'युवा ही नेतृत्व करेंगे' कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां बड़ी संख्या में युवा मतदाता पहुंचे।

ज्ञात हो कि, ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी हाल ही में चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में 65 नंबर ढेकियाजुली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार अशोक सिंघल भी शामिल हुए, जिन्होंने पहली बार वोट देने वाले मतदाताओं और उस क्षेत्र के युवाओं से बातचीत की।

सभा को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री खांडू ने देश के भविष्य को संवारने में युवाओं की भागीदारी के महत्व पर जाेर दिया और कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सोच भारत के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने युवाओं को ज़िम्मेदारी लेने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

यह कार्यक्रम युवा सोच वाले लोगों से बातचीत करने का एक मंच बना, जहां नेताओं ने इस बात पर ज़ोर दिया कि “युवा शक्ति” की ताकत देश को आगे ले जाने में निर्णायक साबित होगी। ज्ञात हो कि पेमा खांडू असम विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में कई चुनावी सभाओं में अब तक हिस्सा ले चुके हैं।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय