home page

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

 | 

नगांव (असम), 08 मई (हि.स.)। नगांव जिले के कोलियाबर इलाके में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कोलियाबर के सिलघाट इलाके में तेज रफ्तार वाहन द्वारा ठोकर मारे जाने से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य एक युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवक की पहचान सीलघाट के सोनाराम गोगोई के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक की पहचान गौतम सैकिया के के रूप में की गई है।

घटना के समय दोनों सड़क किनारे बांस के बने बैठने वाले आसन पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। पुलिस मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि, घायल युवक का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है ।पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी