तालाब से युवक का शव बरामद
| Feb 22, 2026, 16:42 IST
दरंग (असम), 22 फरवरी (हि.स.)। दरंग जिला के सिलापथार इलाके में तालाब से एक युवक का शव बरामद किया। इस घटना के चलते इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने रविवार को बताया कि सिलापथार इलाके में युवक का शव देखे जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान एक नंबर शीलगांव निवासी जयंत देवनाथ (28) के रूप में की गई है।
सिलापथार पुलिस थानांतर्गत बालीगांव में एक तालाब से युवक का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

