home page

दलगांव बनेगी नई नगर परिषद, राज्य कैबिनेट के फैसले से क्षेत्र में खुशी की लहर

 | 

दरंग (असम), 28 नवंबर (हि.स.)। दरंग जिले के दलगांववासी के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दलगांव में जल्द ही नई दलगांव नगर परिषद का गठन किया जाएगा। नई दिल्ली में शुक्रवार रात असम सरकार की राज्य कैबिनेट बैठक में यह महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने इसकी आधिकारिक रूप से घोषणा की। इस खबर के प्रकाश में आते ही पूरे दलगांव क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

लंबे समय से चली आ रही उम्मीद को पूरा होने पर दलगांववासी राज्य कैबिनेट के इस फैसले का दिल से स्वागत कर रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा सहित राज्य सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।

लोगों की उम्मीद है कि नगर परिषद के गठन के साथ ही दलगांव क्षेत्र के शहरी इलाके का विकास तेज गति से होगा। साथ ही सड़क मार्ग की मरम्मत, नालों का निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जागरूक लोग का कहना है कि इस फैसले से दलगांव के समग्र विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय