home page

असम मंत्रिपरिषद में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कल

 | 
असम मंत्रिपरिषद में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह कल


गुवाहाटी, 04 जून, (हि.स.)। असम मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने वाले मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शुक्रवार दोपहर 12:45 बजे ज्योति-बिष्णु अंतरराष्ट्रीय कला मंदिर, गुवाहाटी में किया जाएगा।

इस समारोह में असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विशेष रूप से सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय (डीआईपीआर), असम द्वारा किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी आमंत्रित अतिथियों और अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए दोपहर 12 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपने निर्धारित स्थान पर बैठ जाएं।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री बीते चार दिनों से दिल्ली प्रवास में हैं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर व्यापक विचार विमर्श किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक नए मंत्रिमंडल की सूची सार्वजनिक नहीं की गई है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश