home page

असम कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रातुल कालिता ने पार्टी छाेड़ी

 | 
असम कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता रातुल कालिता ने पार्टी छाेड़ी


गुवाहाटी, 07 मार्च (हि.स.)। असम में विधानसभा चुनावों के लिए अब महज कुछ ही दिन शेष है, इस बीच राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के वरिष्ठ नेताओं का पार्टी को छोड़ने का सिलसिला जारी है। ऐसे समय में जब सत्ताधारी दल भाजपा और अगप पूरे दमखम के साथ चुनावी प्रचार में जुटे हैं, उसी समय कांग्रेस के एक और नेता ने चुनाव के पूर्व कांग्रेस दल छोड़ दिया, जिससे राज्य में मुख्य विपक्षी दल असमंजस में पड़ गया है। कांग्रेस दल धीरे-धीरे संगठनात्मक रूप से कमजोर होता दिखाई दे रहा है।

पूर्व एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन बोरा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद, कांग्रेस के एक के बाद एक नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, इस बीच राहुल कलिता ने भी कांग्रेस छोड़ दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता राहुल कलिता के भाजपा में शामिल होने की संभावना है। आज सुबह ही एपीसीसी मुख्यालय राजीव भवन जाकर नेताओं से मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ने की बात सोशल मीडिया पर की। कांग्रेस के सोशल मीडिया के विशेष दायित्व में भी राहुल कलिता थे।

नलबाड़ी से इस बार कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में कलिता ने टिकट की दावेदारी की थी। टिकट न मिलने के बाद कलिता ने असंतोष व्यक्त किया। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय लिया। पार्टी छोड़कर उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- पार्टी के बुरे दिनों में सबसे अधिक मेहनत करने वाले नेता और कार्यकर्ताओं को सम्मान और महत्व दें।-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय