home page

कांग्रेस के साथ राइजर दल का गठबंधन आज आधी रात हो सकता है समाप्त : अखिल गोगोई

 | 
कांग्रेस के साथ राइजर दल का गठबंधन आज आधी रात हो सकता है समाप्त : अखिल गोगोई


गुवाहाटी, 28 फरवरी (हि.स.)। राइजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई ने घोषणा की है कि यदि सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलता है तो आज रात 12 बजे पार्टी कांग्रेस के साथ अपना गठबंधन समाप्त कर देगी।

अखिल गोगोई ने कहा कि राइजर दल 12 सीटों की अपनी मांग पर अडिग है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक कांग्रेस की ओर से किसी भी प्रकार का सकारात्मक आश्वासन नहीं दिया गया है, जबकि इस विषय पर कई दौर की बातचीत हो चुकी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतिम निर्णय आज आधी रात 12 बजे घोषित किया जाएगा। गोगोई ने कहा कि पार्टी अपने रुख से पीछे नहीं हटेगी और आवश्यकता पड़ने पर स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत जारी है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश