home page

असम में कांग्रेस ने राइजर दल से गठबंधन तोड़ा

 | 
असम में कांग्रेस ने राइजर दल से गठबंधन तोड़ा


गुवाहाटी, 03 सितंबर (हि.स.)। कांग्रेस ने राइजर दल के साथ अपने गठबंधन को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी ने गुरुवार को गठबंधन तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि राइजर दल ने गठबंधन की मर्यादा और धर्म को भुलाकर कांग्रेस का तिरस्कार किया है।

चौधरी ने कहा कि राइजर दल घर के भीतर रहकर दुश्मनी करने के बजाय अब बाहर रहकर खुलकर कांग्रेस का विरोध करे। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज से राइजर दल के साथ गठबंधन से जुड़े सभी औपचारिक संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।

गठबंधन टूटने के बाद यह विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी की यह पहली प्रतिक्रिया है।

यह घटनाक्रम दोनों दलों के बीच बढ़ते मतभेदों के बीच सामने आया है। हाल ही में राइजर दल के नेता अखिल गोगोई ने कांग्रेस को भारत की “सबसे सड़ी हुई पार्टी” करार दिया था। उन्होंने कांग्रेस को दुनिया की “सबसे भ्रष्ट पार्टी” भी बताया था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश