नीट मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर असम कांग्रेस का विरोध मार्च
| Jul 22, 2026, 19:27 IST
गुवाहाटी, 22 जुलाई (हि.स.)। नीट परीक्षा विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर असम प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को राजीव भवन से विरोध मार्च निकाला।
विपक्ष के नेता वाजेद अली चौधरी के नेतृत्व में निकाले गए इस मार्च में संसद में नीट मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने तथा दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने की भी मांग की गई। मार्च में कांग्रेस के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

