एक दिवसीय चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची प्रियंका गांधी
डिब्रूगढ़ (असम), 01 अप्रैल (हि.स.)। असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के साथ कांग्रेस नेत्री एवं लाेकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उपरी असम के डिब्रूगढ़ पहुंची। वह उपरी असम के तीन स्थान नाजीरा, टिंगखोंग और खोंवांग में चुनावी प्रचार व पर जनसभा को संबोधित करेंगी।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की पहली जनसभा नाजीरा के मेकिपुर चाय बागान के पूजा मैदान में आयोजित की गयी है। नाजीरा निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस उम्मीदवार देवब्रत सैकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार चलाएंगी।
डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के अध्यक्ष गौरव गोगोई और एआईसीसी के महासचिव जितेंद्र सिंह पहुंचे। यहां पर उन्होंने कांग्रेस सांसद का जोरदार स्वागत किया। कुछ समय बाद प्रियंका गांधी अपनी पहली चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हो गयी।----------------
हिन्दुस्थान समाचार / अरविन्द राय

