चुनाव सुरक्षा को लेकर असम कांग्रेस की सक्रियता, सात विशेष टीमों का गठन
| Apr 23, 2026, 20:05 IST
गुवाहाटी, 23 अप्रैल (हि.स.)। मतगणना प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर राज्यभर के विभिन्न जिलों के लिए सात विशेष टीमों का गठन किया गया है।
इन टीमों को संबंधित जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण करने, पार्टी उम्मीदवारों से मिलने और जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। टीमों का दौरा 25 अप्रैल से शुरू होगा।
अपर असम, नॉर्थ बैंक, मध्य असम व पहाड़ी क्षेत्र, लोअर असम, बराक घाटी और बीटीएडी क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो विभिन्न जिलों में जाकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगी।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

