home page

राजीव भवन में मनाया गया महिला कांग्रेस का 42वां स्थापना दिवस

 | 
राजीव भवन में मनाया गया महिला कांग्रेस का 42वां स्थापना दिवस


गुवाहाटी, 15 सितंबर (हि.स.)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का 42वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार को गुवाहाटी स्थित असम प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर असम के विभिन्न जिलों में भी स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए और कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने इसमें भाग लिया।

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की सभी महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पार्टी और सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अब्दुल खालिक, विधायक बेबी बेगम, मीडिया अध्यक्ष बेदव्रत बोरा, वरिष्ठ नेता बालिका लाहन पेगू, मोइनाजान बेगम तथा जिला परिषद सदस्य मुनियारा बेगम समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं महिला नेत्रियां मौजूद रहीं।

इस दौरान वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने तथा पार्टी में महिलाओं की सक्रिय भूमिका को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश