राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री ने लोगों से रक्तदान की अपील की
गुवाहाटी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में रक्तदान की आवश्यकता को सभी लोग समझ सकते हैं और इसे मानव सेवा के महान संकल्प के रूप में आगे बढ़ाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को आत्मसात करते हुए लोगों को इस नेक कार्य में भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया रक्त किसी बीमार व्यक्ति के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है।
डॉ. सरमा ने स्वस्थ और चिकित्सकीय रूप से रक्तदान के लिए योग्य सभी लोगों से स्वेच्छा से रक्तदान करने तथा जीवन बचाने की इस महान मुहिम का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

