home page

चिन्मय मिशन के 75वें स्थापना वर्ष पर मुख्यमंत्री ने किया गीता के असमिया अनुवाद का लोकार्पण

 | 
चिन्मय मिशन के 75वें स्थापना वर्ष पर मुख्यमंत्री ने किया गीता के असमिया अनुवाद का लोकार्पण


गुवाहाटी, 24 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को गुवाहाटी के छह माइल स्थित चिन्मय मिशन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वह चिन्मय मिशन के 75वें स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में निकाली जा रही अमृत यात्रा में भी शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवद्गीता के असमिया अनुवाद का लोकार्पण किया। स्वामी चिन्मयानंद द्वारा अनूदित इस ग्रंथ का विमोचन मुख्यमंत्री ने स्वामी मित्रानंदजी की उपस्थिति में किया।

कार्यक्रम में चिन्मय मिशन की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत तथा भारतीय जीवन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश