बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाएंगे मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत
गुवाहाटी, 08 मई (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में शनिवार को आयोजित होने वाले भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा भी शामिल होंगे। समारोह का निमंत्रण मिलने के बाद मुख्यमंत्री आज कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन को लेकर सभी तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को होने जा रही भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हिस्सा लेंगे। इस बैठक में विधायक दल के नेता के नाम के साथ-साथ मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नाम भी अंतिम रूप से तय किए जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी भाग लेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी उपस्थिति रहने की संभावना है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

