लखीमपुर में आज मुख्यमंत्री करेंगे लवलीना बरगोहाईं खेल परिसर का उद्घाटन
| Feb 25, 2026, 09:14 IST
लखीमपुर (असम), 25 फरवरी (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज लखीमपुर में निर्मित लवलीना बरगोहाईं स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का उद्घाटन करेंगे।
करीब 140 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में विश्वस्तरीय तकनीक का उपयोग किया गया है। परिसर में अत्याधुनिक खेल सुविधाएं और आधुनिक आधारभूत संरचना उपलब्ध कराई गई है, जिससे क्षेत्र में खेल गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बरगोहाईं भी उद्घाटन समारोह में उपस्थित रहेंगी। यह स्टेडियम स्थानीय विधायक मानव डेका के प्रयासों से तैयार हुआ है और इसे असम की खेल अवसंरचना के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

