home page

मुख्यमंत्री ने तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज और सर्वानंद सिंहा स्टेडियम का किया निरीक्षण

 | 
मुख्यमंत्री ने तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज और सर्वानंद सिंहा स्टेडियम का किया निरीक्षण


तिनसुकिया (असम), 29 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को अपने दो दिवसीय तिनसुकिया दौरे के दूसरे दिन तिनसुकिया मेडिकल कॉलेज और सर्वानंद सिंहा स्टेडियम का निरीक्षण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और आधारभूत संरचनाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम का भी निरीक्षण कर वहां की सुविधाओं की जानकारी ली।

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें भी कीं। इन बैठकों में विभागीय गतिविधियों की समीक्षा, स्थानीय समस्याओं और जिले में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का उद्देश्य जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना और विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं का जायजा लेना था।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश