home page

रकिबुल हुसैन पर बिरियानी टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री का तंज

 | 
रकिबुल हुसैन पर बिरियानी टिप्पणी को लेकर मुख्यमंत्री का तंज


गुवाहाटी, 01 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता रकिबुल हुसैन की चिकन बिरयानी से जुड़ी कथित टिप्पणी पर उन पर तंज कसा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म के बाद सामान्य तौर पर बच्चे का पहला आहार मां का दूध होता है, लेकिन रकिबुल हुसैन इससे अलग हैं और उन्होंने मां के दूध के बजाय चिकन बिरियानी खाने की बात कही है।

मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उपचुनाव प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच जारी जुबानी वार-पलटवार के बीच सामने आई है। मुख्यमंत्री इससे पहले भी हुसैन की पुलाव और मांस संबंधी टिप्पणियों को लेकर उन पर निशाना साध चुके हैं।

इस बीच रकिबुल हुसैन ने भी मुख्यमंत्री पर जवाबी हमला करते हुए बियानी के जवाब में कटा बिस्कुट खाने को लेकर तंज किया है। चुनाव प्रचार में दोनों नेताओं के बीच जमकर जबानी तीर छोड़े जा रहे हैं।

नगांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव 6 अक्टूबर को होना है और चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश