home page

असम में नौ संदिग्ध घुसपैठिए हिरासत में, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री

 | 
असम में नौ संदिग्ध घुसपैठिए हिरासत में, सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा: मुख्यमंत्री


गुवाहाटी, 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य की सुरक्षा, सीमाओं की निगरानी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा है कि इन मामलों में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को नौ संदिग्ध घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है।

मुख्यमंत्री ने बीती देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि असम की सुरक्षा, सीमाओं की निगरानी और कानून-व्यवस्था के मामले में सरकार का रुख पूरी तरह स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आम जनता के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार हमेशा दृढ़प्रतिज्ञ है।

मुख्यमंत्री ने अवैध घुसपैठ पर रोक लगाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

हालांकि, मुख्यमंत्री की पोस्ट में नौ लोगों को हिरासत में लिए जाने के स्थान, उनकी राष्ट्रीयता और उनके खिलाफ की गई कानूनी कार्रवाई के विस्तृत ब्योरे का उल्लेख नहीं किया गया।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश