असम में 11 घुसपैठीए हिरासत में लिए गए : मुख्यमंत्री
| Oct 3, 2026, 10:34 IST
गुवाहाटी, 03 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को कहा कि राज्य में 'अज्ञात घुसपैठियों के खिलाफ सरकार का कड़ा रुख जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार रात 11 ऐसे लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की गई।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों की निगरानी और असम के मूल निवासियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार सख्त कदम उठाती रहेगी।
उन्होंने दोहराया कि राज्य की सुरक्षा, सीमा की संरक्षा तथा असम के मूल निवासियों के हितों को सुरक्षित रखने के मामले में सरकार की कड़ी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

