मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गुवाहाटी, 17 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर राज्यवासियों की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री भारत को नई ऊंचाइयों और नए क्षितिज की ओर ले जा रहे हैं।
सरमा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके लिए सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति शुभकामनाएं और अभिनंदन व्यक्त किया गया है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को लेकर अपना संदेश असमिया और हिंदी दोनों भाषाओं में साझा किया।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

