home page

असम के मुख्यमंत्री ने जनजातीय भूमि अधिकारों और मिशन बसुंधरा की समीक्षा की

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने जनजातीय भूमि अधिकारों और मिशन बसुंधरा की समीक्षा की


डिब्रूगढ़ (असम), 28 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को डिब्रूगढ़ में जनजातीय समुदायों के भूमि अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों के दो दिवसीय दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में मिशन बसुंधरा के क्रियान्वयन और जनजातीय क्षेत्रों में भूमि बंदोबस्त से जुड़े मुद्दों के समाधान पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रत्येक परिवार को अधिकतम 50 बीघा तक भूमि आवंटित करने के प्रस्ताव तथा मिशन बसुंधरा 4.0 के तहत लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य जनजातीय क्षेत्रों में भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान करना और भूमि बंदोबस्त से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति का जायजा लेना था। मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान दोनों जिलों में विभिन्न प्रशासनिक एवं विकासात्मक मुद्दों की भी समीक्षा की जा रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश