home page

असम के मुख्यमंत्री ने पीएम सेतु योजना की प्रगति की समीक्षा की

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने पीएम सेतु योजना की प्रगति की समीक्षा की


गुवाहाटी, 5 नवंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राज्य में प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार परिवर्तन उन्नत आईटीआई योजना (पीएम सेतु) की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बताया कि समीक्षा बैठक में सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के आधुनिकीकरण, उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रमों को तैयार करने तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों को योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग विकसित करने का निर्देश दिया।

योजना का उद्देश्य आईटीआई के बुनियादी ढांचे को उन्नत बनाने और व्यावसायिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप कुशल बनाना है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश