बाल विवाह के खिलाफ सख्त रुख जारी रखेगी असम सरकार : मुख्यमंत्री
| Aug 8, 2026, 16:48 IST
गुवाहाटी, 08 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को बाल विवाह के खिलाफ राज्य सरकार के सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि किसी भी बेटी को बाल विवाह का शिकार होकर अपना भविष्य बर्बाद करने नहीं दिया जा सकता।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि बाल विवाह के मामले में सरकार हमेशा कठोर रही है और आगे भी उचित कदम उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई की है और भविष्य में भी कार्रवाई जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री ने राज्य की बेटियों से मजबूत बने रहने और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

