जुबीन गर्ग को असम मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, कहा- गीत और सुरों में हमेशा जीवित रहेंगे
गुवाहाटी, 19 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को दिवंगत गायक एवं संगीतकार जुबीन गर्ग को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबीन गर्ग आज भी लोगों के बीच अपने गीतों, सुरों और आवाज के माध्यम से मौजूद हैं और अनंतकाल तक संगीतप्रेमियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जुबीन गर्ग की रचनाओं का हर सुर आज भी लोगों के मन में अनगिनत यादें ताजा कर देता है। उन्होंने असम के राष्ट्रीय जीवन की इस चिरहरित महान शख्सियत को याद करते हुए हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. सरमा ने लिखा कि जुबीन गर्ग भले ही नजरों से दूर हैं, लेकिन आज भी लोगों के बीच मौजूद हैं और अनंतकाल तक रहेंगे। मुख्यमंत्री ने भावुक संदेश में लिखा, “मिस यू, जुबीन!”
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

