home page

असम के मुख्यमंत्री ने 2008 के सिलसिलेवार बम धमाकों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने 2008 के सिलसिलेवार बम धमाकों के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 30 अक्टूबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को 30 अक्टूबर, 2008 को राज्य में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस दिन को असम के इतिहास का काला अध्याय और गहरी पीड़ा का दिन बताया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आतंकवादियों के बर्बर हमलों में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी और अनगिनत परिवारों का जीवन हमेशा के लिए बदल गया था।

उन्होंने इस दुखद घटना में असमय जान गंवाने वाले सभी लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही हमलों में घायल हुए लोगों और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि असम में शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने के लिए आतंकवाद के खिलाफ राज्य सरकार का कड़ा रुख लगातार जारी रहेगा।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश