home page

धेमाजी आतंकी हमले के पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
धेमाजी आतंकी हमले के पीड़ितों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 15 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को वर्ष 2004 में हुए भयावह धेमाजी आतंकी हमले में जान गंवाने वाले मासूम बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य निर्दोष लोगों को गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि धेमाजी की वह दर्दनाक घटना असम के हिंसा और उग्रवाद के भयावह काले इतिहास का एक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि आज असम शांति, स्थिरता और विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है, जहां प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने, सपने देखने और उज्ज्वल भविष्य बनाने का अवसर मिल रहा है।

डॉ. सरमा ने कहा कि इस दिन राज्य एक बार फिर संकल्पबद्ध है कि असम में ऐसी हृदयविदारक घटना दोबारा कभी न हो। उन्होंने स्थायी शांति, सद्भाव और सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश