डॉ. वर्गीज कुरियन को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दी श्रद्धांजलि
| Sep 9, 2026, 17:10 IST
गुवाहाटी, 09 सितंबर (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को भारत में श्वेत क्रांति के जनक और प्रसिद्ध उद्योगपति एवं अभियंता डॉ. वर्गीज कुरियन को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के ‘मिल्क मैन’ के रूप में प्रसिद्ध डॉ. कुरियन ने देश में श्वेत क्रांति की लहर लाकर भारत को एक विशिष्ट पहचान दिलाई।
उन्होंने कहा कि डॉ. कुरियन के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित दुग्ध सहकारी आंदोलन के परिणामस्वरूप भारत एक बड़े और आत्मनिर्भर कृषि क्षेत्र के रूप में उभरने में सफल हुआ।
मुख्यमंत्री ने महान व्यक्तित्व को उनकी पुण्यतिथि पर गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

