श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने दी श्रद्धांजलि
| Aug 16, 2026, 09:41 IST
गुवाहाटी, 16 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को महान आध्यात्मिक गुरु एवं दार्शनिक श्रीरामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उन्हें गहरी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मां काली के परम भक्त श्रीश्री रामकृष्ण परमहंस ने मानव सेवा के माध्यम से ईश्वर की सेवा करने का मूलमंत्र दिया। उनकी आध्यात्मिक शिक्षाएं और जीवन-दर्शन करोड़ों लोगों को सत्य, प्रेम, सहानुभूति और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
डॉ. सरमा ने श्रीरामकृष्ण परमहंस के आध्यात्मिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
-----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

