राधागोबिंद बरुवा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सरमा ने दी श्रद्धांजलि
गुवाहाटी, 15 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को आधुनिक असम के शिल्पकार माने जाने वाले राधागोबिंद बरुवा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में राधागोबिंद बरुवा को दूरदर्शी नेतृत्व, अदम्य कर्मशीलता और स्वप्नद्रष्टा व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि खेल, पत्रकारिता, सामाजिक जीवन और राष्ट्रीय चेतना के विकास में उनका योगदान आज भी समान रूप से प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि नेहरू स्टेडियम और ट्रिब्यून समाचार समूह जैसे संस्थानों से जुड़े राधागोबिंद बरुवा की दूरदर्शी सोच और कार्यों ने असम को नई दिशा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
----------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

