home page

नटसूर्य फणी शर्मा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

 | 
नटसूर्य फणी शर्मा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 31 जुलाई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को महान रंगकर्मी एवं फिल्म अभिनेता नटसूर्य फणी शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि फणी शर्मा असमिया रंगमंच और फिल्म जगत के उज्ज्वल नक्षत्र थे। असमिया संस्कृति, रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

डॉ. सरमा ने कहा कि फणी शर्मा की सृजनात्मक कृतियां और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि असम की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध बनाने में उनका योगदान अमूल्य है।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश