home page

असम के मुख्यमंत्री ने गीतकार आनंदिराम दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 | 
असम के मुख्यमंत्री ने गीतकार आनंदिराम दास की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


गुवाहाटी, 04 अगस्त (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को प्रख्यात असमिया गीतकार आनंदिराम दास की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में आनंदिराम दास को असमिया संगीत और साहित्य के आकाश का उज्ज्वल नक्षत्र बताते हुए कहा कि उनके गीतों ने असमिया संगीत को समृद्ध किया है और अनेक पीढ़ियों के हृदय को स्पर्श किया है।

उन्होंने कहा कि शब्दों की मधुरता, भावनाओं की गहराई और सांस्कृतिक चेतना से समृद्ध उनकी रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक और प्रेरणादायक हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी पुण्यतिथि पर महान गीतकार के अमूल्य योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन् किया।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश